Ramnath Vidrohi
Views: 242
आज दिनांक 24.05.2025 को पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा राघोपुर थाना का निरीक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण के क्रम में गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्पडेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केस डायरी वारंट/इश्तहार/कुर्की पंजीयों का अवलोकन किया गया एवं सभी को अद्यतन रखने का दिशा निर्देश दिया गया। थाना में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया गया।
थाना में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई एवं सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी दागियों का सत्यापन करके उनकी वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
लंबित कांडों में वांछित अभियुक्त/ वारंटी की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गस्ती के दौरान ज्वेलरी, दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप एवं अन्य वित्तीय संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी के साथ भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन करने का निर्देश दिया गया साथ ही नियमित रूप से क्रिमिनल परेड भी कराने का निर्देश दिया गया।
रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।