Sunday, Jun 15, 2025 | Time 05:56 Hrs(IST)
 logo img

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजक की वार्षिक बैठक जबलपुर में आयोजित हुई।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजक की वार्षिक बैठक जबलपुर में आयोजित हुई।
Ramnath Vidrohi
Views: 20

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजक की वार्षिक बैठक जबलपुर में आयोजित हुई।

 इसमें देश के 40 प्रांतों से लगभग 170 से अधिक संयोजक, सह संयोजक और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।  बैठक में कुछ नवीन दायित्व की घोषणा हुई जिसमें लंगट सिंह कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ राजेश्वर कुमार, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, के (राष्ट्रीय सह संयोजक) बनाए गए हैं। जाने- माने शिक्षाविद पूर्व कुलपति प्रो के.सी. सिन्हा, दक्षिण बिहार प्रांत के (संरक्षक) बनाए गए हैं।
वहीं मोतिहारी स्थित, श्री कृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय, के प्राचार्य, प्रो पंकज कुमार, उत्तर बिहार प्रांत के (प्रांत सह संयोजक) बनाए गए हैं।  उत्तर बिहार (प्रांत संयोजक) के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी, गौरव पंवार को नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यकर्ता श्री अभयकांत श्रीवास्तव, को (प्रांत सह संयोजक) बनाया गया है। सहायक प्राध्यापक, डॉ दयानंद मेहता, को राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन के (क्षेत्रीय संयोजक) बनाए गए हैं।