Sunday, Jun 15, 2025 | Time 05:37 Hrs(IST)
 logo img

जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की ....

जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की ....
Ramnath Vidrohi
Views: 108

.

जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की
.................

हाजीपुर,  9 जून। 

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आज समाहरणालय में डॉ.
अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक की।

 बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता, सभी एसडीएम, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी जुड़े रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं जैसे—पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास इत्यादि की शत-प्रतिशत सेवा उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी पदाधिकारी इस अभियान में तटस्थ भाव से नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से सहभागी बनें। बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले विकास शिविरों में अधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लें और इन शिविरों की सघन मॉनिटरिंग करें।

महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी ने कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम में लाभकारी योजनाओं जैसे स्वयं सहायता समूह, जीविका, पोषण योजना, मातृत्व लाभ योजना आदि की जानकारी दी जाए तथा महिलाओं से प्रत्यक्ष फीडबैक लिया जाए, जिससे योजनाओं का वास्तविक प्रभाव समझा जा सके।

यह अभियान सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार का सशक्त प्रयास है।