Sunday, Jun 15, 2025 | Time 05:28 Hrs(IST)
 logo img

वैशाली महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़ रही है महिलाओं की भागेदारी मिल रही है

 वैशाली   महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़ रही है महिलाओं की भागेदारी मिल रही है
Ramnath Vidrohi
Views: 112

: 10.06.2025 
 : वैशाली 

महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़ रही है महिलाओं की भागेदारी मिल रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी | एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफलेट्स के माध्यम से मिल रही है विभिन्न योजनाओं की जानकारी | 
                                                                                                                                                                                      महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था | वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है | 21 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है | ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफलेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं | एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं | जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है | आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया | जिसमें 10 हजार से  ज्यादा महलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है | सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है |